कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार के पटना दौरे पर हैं. यहां उनके कार्यक्रम के दौरान बिहार कांग्रेस के भीतर की नाराजगी सामने आई. खड़गे जिस बापू सभागार में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे, उसके बाहर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. वे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को हटाने की मांग कर रहे थे.