*कन्याशाला स्कूल की छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण, देखी उद्योगों की कार्यप्रणाली* राजोद से राहुल राठौड़ राजोद - कन्याशाला स्कूल की छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण, देखी उद्योगों की कार्यप्रणाली शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजोद की छात्राओं ने बालाजी फोम इंडस्ट्रीज राजोद का औद्योगिक भ्रमण किया यह भ्रमण व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था , जिसमें आईटी ओर ब्यूटी विषय की 120 छात्राए उपस्थित रही। यह भ्रमण संस्था के प्राचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें व्यवसायिक शिक्षक अमन पाल तथा कोमल डावर ओर सभी स्टाफ सदस्य का सहयोग रहा। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को औद्योगिक गतिविधियों, काम करने के तरीकों और व्यावसायिक शिक्षा के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था। इससे उन्हें उद्योग जगत की कार्यप्रणाली और कौशल आधारित शिक्षा का महत्व समझने का मौका मिला। स्कूल प्रशासन के अनुसार, ऐसे औद्योगिक भ्रमण व्यावसायिक शिक्षा को असरदार बनाते हैं। ये छात्राओं में व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में नौकरी व खुद का काम शुरू करने के अवसरों के लिए तैयार करते हैं।