कटनी: भोपाल पुलिस ने गौतम बंधवा राजीव गांधी वार्ड निवासी परिवार को घर से लाकर कोतवाली थाने में की पूछताछ, धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की चर्चा
कटनी। भोपाल से आई पुलिस टीम ने कटनी के गौतम बंधवा, राजीव गांधी वार्ड निवासी विकास पाठक के परिवार को उनके घर से कोतवाली थाने लाकर पूछताछ शुरू की है। परिवार में विकास पाठक, उनकी पत्नी नीलू पाठक, जो गर्भवती बताई जा रही हैं, और लगभग 4-5 वर्ष का एक बच्चा शामिल है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीजी कंपनी के प्रबंधक नागेंद्र सिंह द्वारा भोपाल में की गई शिकायत के आधार पर पुलिस यह कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि शिकायत धोखाधड़ी से संबंधित है और मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 420 से जुड़ा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस प्रकरण दर्ज करने के साथ गिरफ्तारी की कार्रवाई भी कर सकती है।
हालांकि, शिकायत की वास्तविक प्रकृति, पुलिस की कार्रवाई और प्रकरण दर्ज होने के संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
