कटनी ब्रेकिंग | शराब दुकान में कट्टा लहराकर धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार कटनी। शहर के स्टेशन चौराहा स्थित शराब दुकान में कर्मचारी को कथित रूप से कट्टा दिखाकर धमकाने और दहशत फैलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूरे शहर में मामला चर्चा का विषय बन गया था।

[video width="848" height="478" mp4="/api/backend/uploads/2026/06/video_20260622_162153_edit.mp4"][/video]

पुलिस के अनुसार जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गोलू सक्सेना पिता विजय सक्सेना निवासी गांधीगंज को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ जानू उर्फ महेंद्र पिता छोटेलाल चौहान निवासी रंगनाथ थाना क्षेत्र तथा अंशुल भारती पिता राजेश भारती निवासी रंगनाथ थाना क्षेत्र को भी हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जबकि अन्य आरोपियों के पास से धारदार चाकू जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी में शराब दुकान कर्मचारी और मुख्य आरोपी के बीच पुराने विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि घटना केवल धमकी देने तक सीमित थी या इसके पीछे कोई पूर्व नियोजित योजना भी थी। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है