कटनी ब्रेकिंग

कटनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, स्टेशन पर मचा हड़कंप

कटनी। कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 स्थित टिकट खिड़की के पास शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल इसकी सूचना जीआरपी (GRP) पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। आसपास के लोगों और स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि मृतक की पहचान और घटना के संबंध में जानकारी मिल सके। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल कटनी जीआरपी थाना को सूचित करें, ताकि शव की शिनाख्त कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है