💥 बिग ब्रेकिंग न्यूज़ 💥
कटनी जिले के राखी गांव में तेंदुए का आतंक, एक व्यक्ति घायल
कटनी जिले के वन परिक्षेत्र बहोरीबंद अंतर्गत बीड़ कुआं वन क्षेत्र से सटे राखी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ गांव में घुस आया। तेंदुए के हमले में गांव के निवासी संतोष काछी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तेंदुआ ग्राम पंचायत भवन के सामने स्थित संतोष बसोर एवं विपिन नायक के मकान के पास एक संकीर्ण गली में जा फंसा, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा लगभग दो घंटे पहले वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन मौके पर केवल वन विभाग के दो कर्मचारी और पुलिस की 112 नंबर वाहन (ड्राइवर व एक सिपाही) ही पहुंच सके।
[video width="848" height="480" mp4="/api/backend/uploads/2026/01/VID-20260117-WA1372.mp4"][/video]
सबसे चिंताजनक बात यह रही कि वन परिक्षेत्र बहोरीबंद एवं वन मंडल कटनी में रेस्क्यू टीम उपलब्ध नहीं बताई गई, जिसके कारण तेंदुए को पकड़ने में देरी हो रही है और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू टीम भेजने और घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और गांव में पुलिस बल तैनात है।

