कटनी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई! अयोध्या-मुंबई एक्सप्रेस में पकड़ा गया अनअप्रूव्ड पानी, रेलवे टीम ने की जांच

कटनी। रेलवे स्टेशन कटनी पर यात्रियों की सुरक्षा और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर रेलवे की टीम ने कार्रवाई करते हुए अयोध्या कैंट से मुंबई की ओर जाने वाली 22104 अयोध्या-मुंबई एक्सप्रेस में अनअप्रूव्ड पानी पकड़ा है। ट्रेन में अनधिकृत रूप से पानी की सप्लाई किए जाने का मामला सामने आने के बाद रेलवे अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों की टीम ने जांच की।

जानकारी के अनुसार, आज ट्रेन संख्या 22104 अयोध्या-मुंबई एक्सप्रेस जब कटनी रेलवे स्टेशन पहुंची, तब जांच के दौरान ट्रेन में अनअप्रूव्ड पानी पकड़ा गया। इस कार्रवाई में सीसीआई नावेद सिद्दीकी, एसएमसी एचके शुक्ला, सीएचआई बलवेंद्र प्रताप सिंह, टीसी राजेन्द्र मीणा और आरपीएफ से मनीष सिंह की भूमिका रही।

रेलवे में यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन बेहद जरूरी है। ऐसे में ट्रेन में अनअप्रूव्ड पानी का मिलना गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे इस पानी की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, यह जांच का विषय है।

अब सवाल यह है कि यात्रियों को बेचे जा रहे पानी की गुणवत्ता और उसकी वैधता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है।