*खंडवा में डंपर में घुसी कारः सीहोर के टेक्निकल असिस्टेंट , खंडवा के NGO संचालक की मौत ; जीजा - साले भोपाल से गमी में आ रहे थे ।*

खंडवा में देर रात भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई । कार सवार दोनों जीजा - साले भोपाल से खंडवा आ रहे थे । सिहाड़ा के पास स्पीड ब्रेकर पर कार डंपर में जा घुसी । दोनों पूर्व टीआई के निधन पर अंत्येष्टि में खंडवा आ रहे थे । सोमवार देर शाम खंडवा में गणेशगंज निवासी पूर्व टीआई निधानसिंह रावत का निधन हो गया । इसकी सूचना भोपाल में रह रहे उनके दामाद राजेंद्रसिंह चौहान को मिली । वे भोपाल से खंडवा के लिए निकले तो सीहोर से अपने जीजा त्रिलोचन सिंह ( टेक्निकल असिस्टेंट ) को भी साथ लिया । दोनों कार ( एमपी 09 सीआर 4560 ) से खंडवा आ रहे थे । खंडवा से 10 किलोमीटर दूर सिहाड़ा के पास कार के आगे तेज रफ्तार डंपर चल रहा था । स्पीड ब्रेकर आने से डंपर रुका । कार डंपर में जा घुसी । सिर में गंभीर चोंट होने से दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।।

समाजसेवी अनीता सिंह के पति थे राजेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह चौहान खंडवा में समाजसेवी अनीता सिंह चौहान के पति थे । राजेंद्र भी एनजीओ का काम देखते हैं । किसी काम से वे भोपाल गए हुए थे । अपने ससुर वे निधान सिंह के निधन की सूचना मिली , तो वे भोपाल से खंडवा के लिए निकले । रास्ते में सीहोर से अपने जीजा व कृषि वैज्ञानिक त्रिलोचन सिंह को भी साथ ले लिया । परिवार , समाज में पसरा मातम मृतक राजेंद्रसिंह के ससुर निधान सिंह पूर्व टीआई थे । उनकी मंगलवार को अंत्येष्टि थी । इसीलिए दामाद और उनके जीजा खंडवा आ रहे थे । हादसे के बाद परिवार और समाज में मातम पसरा है ।

*शेख़ आसिफ़ खंडवा*