खतरों के खिलाड़ी...डबरा में भीषण जाम: जान जोखिम में डालकर ट्राले के नीचे से बाइक निकालते दिखे लोग, वीडियो वायरल
डबरा में जाम का अनोखा नजारा, प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल!
डबरा की सड़कों पर जाम से आमजन परेशान, आखिर कब सुधरेगी यातायात व्यवस्था? शहर की बदहाल व्यवस्थाओं के बीच जनता अब भगवान भरोसे!
डबरा शहर में जाम की समस्या अब आम होती जा रही है। सड़कों पर लगने वाले जाम के कारण राहगीरों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
आखिर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों तक आम जनता की परेशानी नहीं पहुंच रही?
डबरा की जनता अब स्थानीय व्यवस्था से उम्मीद छोड़कर मध्य प्रदेश शासन से ही राहत की आस लगाए बैठी है। सवाल यही है कि आखिर कब डबरा को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी?
डबरा की जनता का सवाल – क्या ऐसे ही भगवान भरोसे चलता रहेगा शहर?
चंद्रकांत शर्मा की रिपोर्ट !
