टीकमगढ़ से ब्यूरो चीफ संजय सिंघई की रिपोर्ट
टीकमगढ़ जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किसान जन चौपाल में जिले भर से पहुंचे किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। कार्यक्रम में राजस्व, कृषि, विद्युत, सिंचाई एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने किसानों की शिकायतें सुनीं तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।
जन चौपाल में किसानों ने फसल बीमा, खाद-बीज उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, भूमि संबंधी विवाद एवं अन्य कृषि संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन चौपाल के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि विभाग के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

