किसानों की समस्याओं को लेकर सुरखी में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर
राजकुमार सिंह धनौरा के नेतृत्व में किसानों ने उठाई फसल सर्वे, मुआवजा और खाद-बीज की मांग
सुरखी। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सुरखी में कांग्रेस पार्टी द्वारा राजकुमार सिंह धनौरा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से नष्ट हुई फसलों का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने तथा खाद-बीज की समस्या का तत्काल निराकरण कराने की मांग की गई।
कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द फसलों का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस दौरान किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।
कार्यक्रम में राजकुमार सिंह धनौरा, प्रमिला सिंह राजपूत, बंटी चौबे, लाखन सिंह कुसुमगढ़, मुन्नालाल अहिरवार, प्रणव सिंह राजपूत, बल्लू सोनी, वेदप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश साहू,अजय सिंह, रूपेश, धर्मेंद्र पटेल, प्रीतम, कमलेश लोधी, संजय, बाबू लोधी, धर्मेंद्र सिंह.लक्ष्मण पटेल.लक्ष्मण सिंह. नाथू लाल. श्री रामसिंह .रामशंकर. रेवाराम पटेल. राहुल .सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार उनकी आवाज उठाती रहेगी तथा फसल नुकसान, खाद-बीज सहित किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष उनकी मांगें मजबूती से रखी जाएंगी।
