कोटा | 20 Oct 2026

वोट चोरी के मुद्दे को लेकर NSUI की कोटा शहर एवं कोटा देहात इकाइयों ने राजकीय कला महाविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मोहित वाल्मीकि और रिद्धम शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के दशानन रूपी पुतले का दहन कर विरोध जताया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के खिलाफ नारेबाजी की और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के साथ चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। NSUI कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही।

प्रदर्शन में NSUI मीडिया प्रभारी दिव्यांश सोनी सहित प्रिंस वैष्णव, अमन मेघवाल, अफजल खान, आशीष वर्मा, कावेरी वाल्मीकि, नीरज वैष्णव, शाकिब पठान, सूरज शक्यवाल, अनिल गुर्जर, नानजेश, सुनील और रोहित मेघवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।