पश्चिम बंगाल के मालदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है... यहां एक युवक शादी के लिए लड़की देखने गया था, उसकी जमकर खातिरदारी हुई... युवक को लड़की तो पसंद नहीं आई लेकिन इस दौरान बेटी की देख-रेख कर रही उसकी मां पर लड़के का दिल आ

गया.

बाद में वह लड़की की मां को लेकर भाग गया, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. महिला के पति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है.