लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के आरोपी आशीष मिश्रा को दिवाली के दौरान अपने घर जाने की अनुमति दी है. आशीष मिश्रा फिलहाल जमानत पर बाहर है, लेकिन पहले मिश्रा को अपने गृहनगर जाने की अनुमति नहीं थी.