कर्नाटक के कोलार में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां इंजीनियर कॉलेज के एक छात्र ने अपनी क्लासमेट को प्रपोज किया था, जब उसने रिजेक्ट कर दिया तो छात्र ने उसका गला काट दिया. यह घटना कोलार गोल्ड फील्ड्स के डॉ. टी. थिमैया इंस्टीट्यूट कॉलेज की है. छात्र और छात्रा दोनों मैकेनेकिल इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर के छात्र थे. छात्र ने लव प्रपोजल को रिजेक्ट करने के बाद कॉलेज में ही उस पर हमला कर दिया.