लेखा प्रशिक्षण परीक्षा के लिये ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी

29 नवम्बर को होगी परीक्षा

ग्वालियर 23 नवम्बर 2026/ ग्वालियर-चंबल संभाग में स्थित शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में पदस्थ ऐसे शासकीय कर्मचारी जिन्होंने लेखा प्रशिक्षण शाला से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनकी विभागीय लेखा प्रशिक्षण परीक्षा नवम्बर 2026 भोपाल स्थित राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्याल में रविवार 29 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी। लेखा प्रशिक्षण शाला के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र विभागीय पोर्टल www.mptreasury.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र पृथक से उपलब्ध नहीं कराए जायेंगे।