लोकायुक्त टीम ने पटवारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई सिंगरौली जिले के चितरंगी लव किराए के मकान में की गई है। पटवारी ने शासकीय जमीन के पट्टा देने के एवज में रिश्वत की मांग किया था। कार्रवाई के बाद से राजस्व अमले में हड़कंप मचा हुआ है। लोकायुक्त की 12 सदस्य टीम ने उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक के नेतृत्व में कार्रवाई की है।

बता दें कि सुरेश कुमार साहू पुत्र गुलाब साहू निवासी खटाई मजदूरी का काम करता है जिसे शासकीय जमीन का पट्टा दिया जाना था। सुरेश कई दिनों तक पटवारी पंकज पटेल के पास गया। जमीन का पट्टा देने के एवज में पटवारी ने दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। जिस की पहली किस्त सोमवार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया।

लोकेशन :- सिंगरौली