मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में बिजली के करंट से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. यहां निर्माणाधीन मकान में रहने वाला 60 साल का शख्स ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गुटखा थूकने के लिए मकान के छज्जे पर पहुंचा था. करंट लगने के बाद उसका शव छज्जे पर ही लटका रह गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.