मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल से निकलकर दो चीते एक गांव के घर में जा घुसे और उन्होंने दो बछड़ों का शिकार कर दहशत फैला दी. इतना ही नहीं, घर में बंधे बछड़ों के पास सो रहे पति-पत्नी ने भाग कर अपनी जान बचाई. घटना के वक्त गांव में अफरातफरी मच गई. हालांकि चीता ट्रेकिंग टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों का डर कम किया. वन विभाग ने पीड़ित ग्रामीण को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.