महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. पन्हाळा तहसील के सातवे गांव में 19 वर्षीय युवक पर अपने चचेरे चाचा के घर से 15 तोला सोने के गहने चुराने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, युवक ने गहने बेचकर मिले 10 लाख रुपये से नई महिंद्रा थार खरीदी. हैरानी की बात यह है कि उसने गाड़ी की पूजा के लिए उसी चाचा को भी बुलाया, जिनके घर में चोरी हुई थी.
