महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी झोन के तेज तर्रार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे द्वारा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की अनोखी पहल.....
सुरक्षा की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से SDPO महोदय के निर्देशन में अहेरी झोन क्षेत्र में सघन पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। अहेरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार पैदल गश्त की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बनाना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।
इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं। नागरिकों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है और उन्हें जागरूक किया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा लोगों को हेल्पलाइन नंबरों और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में चल रही इस पैदल गश्त को लेकर स्थानीय नागरिकों ने भी संतोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों में भय का माहौल बना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का वातावरण कायम रखा जा सके।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट....

