*मां की आराधना का पर्व हुआ प्रारंभ*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर - राजोद शारदीय नवरात्रि उत्सव आज से प्रारंभ हो चुका है। दुर्गा माता की आराधना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर आगामी 10 दिनों तक नगर सहित श्रेत्र के ग्रामीणंचलो में रहेंगी आस्था की धुम मां शक्ति की उपासना में लीन रहेंगे श्रद्धालु मां कालिका माता मंदिर कालिमगरी,नगर के गरबा पांडालों तथा घरों पर विषेश धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होंगे। जिसमें माता के भक्तों द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम के माता पुजन -अर्चन और आरती की जाएगी। *घटस्थापना के बाद गूंजेगी डांडिया की खनक* नगर में नवरात्र पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है।आज घटस्थापना के साथ रात्रि में डांडियों की खनक के साथ गरबे शुरू होंगे गरबा पांडालों की झिलमिल रोशनी से सजाया गये है। नगर के चामुंडा माता मंदिर, मां विश्वेश्वरी माता मंदिर रानीखेडी,जय मां दुर्गा शक्ति समिति बस स्टैंड द्वारा चल समारोह निकाला कर माता रानी को नगर भ्रमण करवाया तपश्चात माता की स्थापना की चलसमारोह लाल बाई फुल बाई माता मंदिर से प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड स्थिति दुर्गा पांडाल पहुंचा।नवदुर्गा उत्सव समिति सदर बाजार शिव शक्ति ग्रुप द्वारा माता रानी की स्थापना कर गरबो का आयोजन प्रारंभ हुआ, सहित अन्य मौहल्लों में भी रंगारंग गरबे आयोजित होंगे। दशहरे पर होंगे रावण दहन के कार्यक्रम होंगे
