मनगवां में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.936 किलो गांजा और ₹20.80 लाख नकद जब्त
रीवा/मनगवां। मनगवां थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पुरुष और महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 936 ग्राम गांजा और 20 लाख 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत पुलिस ने 21 लाख 65 हजार रुपये बताई है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुईया खुर्द तालाब की मेड़ पर बने मंदिर के पास एक पुरुष और महिला नीले रंग के बैग में गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना मनगवां पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।
पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7 किलो 936 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 85 हजार रुपये, और 20 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस ने मौके पर गांजा और नकदी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला आरोपी की गिरफ्तारी महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की गई। मामले में थाना मनगवां में अपराध क्रमांक 524/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 एवं 20(बी) में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. द्वारिका पटेल, पिता स्व. रामकिशोर पटेल, उम्र 56 वर्ष 2. कलावती पटेल, पति द्वारिका पटेल, उम्र 50 वर्ष दोनों निवासी ग्राम कुईया कला, थाना मनगवां, जिला रीवा।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रीवा गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी मनगवां मनस्वी शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा और पुलिस टीम द्वारा की गई।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राममिलन प्रजापति, उप निरीक्षक निशा खूता, प्रधान आरक्षक बलराम पासी, प्रधान आरक्षक श्रीनिवास बागरी, आरक्षक अमरीश सिंह और महिला आरक्षक रुपाली बागरी की भूमिका रही। News 24 ×7india Deepak Tiwari district reporter Rewa
