*कृपया सूचनार्थ* :
माननीय उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर में विचाराधीन क्रिमिनल अपील क्रमांक 3287/2024 (ग्वालियर जेल में निरुद्ध बंदी के फॉलो-अप स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एम्स, नई दिल्ली ले जाए जाने से संबंधित) प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दिनांक 26.11.2026 को पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर द्वारा व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आदेश का अवलोकन करने पर स्पष्ट है कि उसमें पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर को दंडित किए जाने अथवा छह घंटे तक खड़े रहने का निर्देश दिए जाने जैसी कोई बात नहीं है।
अतः अनुरोध है कि माननीय न्यायालय के आदेश एवं न्यायालयीन कार्यवाही का समुचित अध्ययन किए बिना इस संबंध में भ्रामक, असत्य अथवा तथ्यहीन टिप्पणियां न करें तथा अपुष्ट जानकारी का प्रसार करने से बचें।
न्यायालयीन कार्यवाही के संबंध में समाचार अथवा टिप्पणी करते समय तथ्यों की पुष्टि एवं न्यायालय के आदेश की सही व्याख्या किया जाना अपेक्षित है।
*सुरेंद्र भटेले* प्रभारी, मीडिया सेल कार्यालय पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर
