मास्क ही है जिंदगी अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिक निगम मुरैना एवं यातायात पुलिस मुरैना की संयुक्त टीम द्वारा बेरियल चौराहे पर आम नागरिकों को मास्क पहनने की समझाईश दी। टीम द्वारा मास्क वितरण भी किये गये। इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई।