मौत की सजा पा चुकी मुस्कान की बेटी राधा के लिए आगे आया मुंबई का फैजान, पढ़ाई से शादी तक का खर्च उठाने का किया वादा
मौत की सजा पाने वाली मुस्कान की बेटी की परवरिश का खर्च उठाने के लिए मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी सामने आए हैं. मेरठ पहुंचकर उन्होंने जिला शासकीय अधिवक्ता केके चौबे से मुलाकात की और बच्ची की पढ़ाई, इलाज, कपड़ों से लेकर शादी तक का खर्च उठाने की इच्छा जताई. फैजान ने जिला जज की अदालत में आवेदन देकर अनुमति मांगी है.
