*मेधावी छात्रा कु.वैष्णवी गोपाल मेहता को शासन की योजना अंतर्गत स्कुटी मिली* राजोद से राहुल राठौड़ राजोद - शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय राजोद में कक्षा 12वी में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्रा कु. वैष्णवी गोपाल मेहता को शासन की योजना अंतर्गत ई स्कूटी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत राजोद के सरपंच जितेंद्र गामड़। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा की गई। जेके शर्मा द्वारा कुमारी वैष्णवी गोपाल मेहता को स्कूटी प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान संस्था के नंदराम मदारिया , पल्लवी पगारे , विकास व्यास , राकेश मेवाड़ा , सुल्तान सिंह मेडा , वर्षा पंवार , प्रहलाद पाटीदार , विशाखा दुबे , चेतन चौहान हरिनारायण चौहान, कोमल डावर , अमन पाल , मुकेश सतपाड़िया, गौरव साहू , रेखा मालिवाड , कन्हैया लाल धांधल सहित मीडिया से आजाद अग्निहोत्री,अशोक नायमा , रमेश रजक , राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
