*मेहगांव एनएसयूआई करेगी कांग्रेस के साथ जन जागरण पदयात्रा - तोमर* मेहगांव- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के मेहगांव विधानसभा अध्यक्ष अंकित तोमर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश में जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है दिनांक 14 तारीख से 29 तारीख तक इसी कार्यक्रम में मेहगांव और अमायन कांग्रेस कमेटी दिनांक 25 तारीख को आज ही माता सड़ा से अमायन तक पैदल जन जागरण यात्रा करेगी जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी जी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर जी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष भिंड मान सिंह कुशवाहा जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान और एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष अंकित तोमर एवं कांग्रेस और एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जन जागरण पदयात्रा 25 तारीख को सुबह 10:00 बजे आजी माता सड़ा मंदिर से शुरू होगी।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754