MP छिंदवाड़ा श्री पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति |

छिंदवाड़ा। श्री पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति, तहसील परिसर छिंदवाड़ा की बैठक रविवार 1 नवंबर 2026 को स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर परिसर में समिति अध्यक्ष रमेश पोफली की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मंदिर प्रबंधन एवं संचालन को लेकर उच्च न्यायालय जबलपुर में लंबित प्रकरण की वर्तमान स्थिति से सदस्यों को अवगत कराया गया। वहीं, मंदिर परिसर से पूर्व में चोरी हुए चांदी के जेवरात के मामले में दोषियों के खिलाफ चल रहे आपराधिक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई कराने का निर्णय लिया गया।

समिति सदस्यों ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े विवाद का जल्द निराकरण कराने और मंदिर का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। साथ ही मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की रणनीति भी तैयार की गई।

बैठक में अध्यक्ष रमेश पोफली, उपाध्यक्ष हरिओम सोनी, सचिव रामकुमार सोनी, कोषाध्यक्ष संकेत मैद, संजय चंदेल, ललित किशोर विश्वकर्मा, शिव मालवी, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय देशकर, अधिवक्ता विवेक पाठक, श्री धारपुरे, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, गणेश साहू, संदीप विश्वकर्मा, अनुराग श्रीवास, अंकित कहार, प्रयास सोनी, अमन यादव, विशाल मालवीय, अरुण चौरें, राम सोनी, अक्षय सोनी, अंजल पटवा, अनिल लखेरा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बाइट : अध्यक्ष रमेश पोफली

चंद्रकांता शर्मा की report