मृतक रामेश्वर का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

जौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत थरा गांव में रोजाना की तरह मृतक रामेश्वर रावत अपने ट्यूबेल पर सोने के लिए गया था जब वह घर वापस नहीं आया। तो उसके परिजनों उसकी तलाश की। ट्यूबेल पर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसके सिर में कुल्हाड़ी से गहरे घाव भी थे। तत्काल उसके परिजन उसे जोरा अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिजनों को डॉक्टरों ने बताया तो परिजनों ने आक्रोशित होकर शव को अस्पताल से उठाकर। एमएस रोड पर रेलवे फाटक के पास जाम लगा दिया। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम कर रहे थे मौके पर जौरा एसडीएम विनोद सिंह एवं एसडीओपी मानवेंद्र सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जोरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बाईट- मानवेंद्र सिंह कुशवाहा एसडीओपी जौरा जिला मुरैना

मुरैना से ब्यूरो चीफ कौशलेंद्र तोमर की खास रिपोर्ट