मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ट्रांजिट विजिट पर हुआ ग्वालियर आगमन

ग्वालियर 06 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर लगभग 12.15 बजे राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पधारे। विमानतल पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा मुरैना जिले के लिये प्रस्थान किया। मुरैना जिले के ग्राम करूआ में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना से लाभान्वित हितग्राहियों व पटवारियों के साथ संवाद कार्यक्रम सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री भिण्ड पहुँचे। भिण्ड में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपरान्ह लगभग 5.30 बजे ग्वालियर विमानतल पहुँचे और यहां से थोड़ी देर बाद वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान किया।

ग्वालियर विमानतल पर आगमन के समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत के लिये सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, जिला भाजला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, जीडीए के अध्यक्ष श्री मधुसूदन भदौरिया, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक जादौन, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा तथा सर्वश्री अनिल सांखला, अभय चौधरी, विनय जैन, राजू पलैया, दीपक शर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रामू, जवाहर प्रजापति व अशोक जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण पहुँचे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विदाई देने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह गुर्जर तथा सर्वश्री शिवराज यादव, दीपक शर्मा, जवाहर प्रजापति व राजू पलैया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण पहुँचे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन व विदाई के समय प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक श्री असित यादव, प्रभारी कलेक्टर श्री सोजान सिंह रावत, प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सी बी प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।