नैनीताल के रामनगर में कोसी नदी किनारे वन विभाग की 14 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर बसे पूछड़ी बस्ती के अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया. शुक्रवार तड़के भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने 86 पक्के मकानों को ध्वस्त कर जमीन कब्जा मुक्त कराई. आरोप है कि भू माफिया ताहिर मुल्ला ने वन भूमि बेचकर बस्ती बसाई थी.