*NDPS का फरार आरोपी रोशन सोनी ने किया सरेंडर, मनगवां पुलिस की सख्ती से नशे के कारोबारियों में हड़कंप* *रीवा / मनगवां।* नशे के कारोबार के खिलाफ मनगवां पुलिस की लगातार कार्रवाई का बड़ा असर देखने को मिला है। लंबे समय से फरार चल रहे NDPS एक्ट के आरोपी ने आखिरकार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के अनुसार मनगवां बस्ती निवासी *रोशन सोनी* के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और वांटेड सूची में उसका नाम शामिल था।

पुलिस की बढ़ती सक्रियता और गिरफ्तारी के प्रयास तेज होने के बाद आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर करना ही बेहतर समझा।

*न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल*

मनगवां थाना प्रभारी *पुष्पेंद्र मिश्रा* ने बताया कि NDPS एक्ट के मामले में फरार आरोपी रोशन सोनी ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

*नशे के कारोबारियों में बढ़ी बेचैनी*

मनगवां पुलिस द्वारा गांजा सहित नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस सक्रियता के बीच लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अब न्यायालय की शरण लेकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। News 24 ×7 india Deepak Tiwari district reporter Rewa