निर्वाचन आयोग के SIR अभियान की होगी समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज परखेंगे संवैधानिक वैधता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मदन भीमराव लोकुर की अगुआई में पांच पूर्व जजों की समिति SIR की जांच करेगी. इसे वकीलों के संगठन LAFC ने बनाया है. समिति देखेगी कि निर्वाचन आयोग की यह प्रक्रिया संविधान और कानून के मुताबिक थी या नहीं, और क्या योग्य मतदाताओं के नाम हटे. संगठन के अनुसार देशभर में कथित तौर पर 13 करोड़ से ज्यादा नाम कटे हैं.