पहले रेस, फिर मौत का मंजर! खाई में पलटीं भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, 2 ड्राइवरों की गई जान
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह रुड़की-पंचकूला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सरसावा क्षेत्र में झबीरण कट के पास भूसे से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरीं. हादसे में भूसे के नीचे दबने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं. Priyanka mali स्टेट हेड राजस्थान
