हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में चंडीगढ़ सीएम आवास की ओर सरपंच आगे बढ़ रहे है। दरअसल सरपंचों को पुलिस ने पंचकूला में ही बैरिकेड्स लगाकर रोका था, लेकिन इस दौरान सरपंचों ने पुलिस की कार्रवाई का जमकर विरोध किया।

साथ ही प्रदर्शन के दौरान सरपंचों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश भी की। सरपंचों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने पहले हल्के बल का भी प्रयोग किया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारी सरपंचों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

दरअसल, हरियाणा के सररपंच पिछले कई दिनों से ई-टेंडरिंग के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज सरपंचों ने सीएम मनोहर लाल के आवास को घेरने के लिए कूच कर रहे थे। सरपंचों ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि उन्हें पुलिस द्वारा रोका जाता है तो वहीं पर पक्का धरना लगाएंगे। हरियाणा में बीते दिनों ई-टेंडरिंग के विरोध में आंदोलन कर रहे सरपंचों और पंचायत मंत्री के बीच बैठक विफल होने के बाद सरपंचों ने सीएम आवास घेरने की चेतावनी दी थी।