निश्चल शर्मा | कोटा
आगामी पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोटा जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर कोटा पहुंचे। सर्किट हाउस में कोटा देहात कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी पंचायतीराज चुनावों में एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने चुनावी तैयारियों के लिए संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, पूर्व प्रधान सरोज मीणा, रामगंजमंडी विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र राजौरिया, पूर्व उप जिला प्रमुख मनोज शर्मा, पीसीसी सचिव मंजूर तंवर, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य संभव वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुशलपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप मेहरा, राधेश्याम वर्मा, विकास शर्मा, पूर्व प्रधान गजराज सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
