मेहगांव-
[video width="640" height="352" mp4="/api/backend/uploads/2021/12/VID-20211225-WA0131.mp4"][/video]
स्वाधीनता के अमृत महोत्सव पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मेहगांव जिला भिंड (मध्य प्रदेश) में आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ ।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री नीरज जी शर्मा भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व तहसील कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेहगांव,मुख्य अतिथि श्री अश्विनी जी त्यागी ,पूर्व विभाग संयोजकअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं अध्यक्षता श्री मुकेश जी राठौर( शासकीय शिक्षक) ने की तथा इन सभी महानुभावों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता श्री नीरज जी शर्मा ने पंडित मदन मोहन मालवीय जी और गुमनाम शहीदों के बारे में सभी भैया , बहिनों और विद्यालय परिवार को अवगत कराया और शिशु विद्या मंदिर संस्था के बारे में बतलाया कि यह संस्था भैया बहिनों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देती है।सभी अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद जी गुर्जर ने कराया।इस कार्यक्रम का संचालन नीलम दीदी द्वारा किया गया।।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754
