ऑपरेशन ईगल के तहत थाना झांसीरोड पुलिस की कार्यवाही

🔴 आरोपी आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ पूर्व में 09 अपराध अलग-अलग थानों पर दर्ज हैं एवं आरोपी थाना विश्वविद्यालय के अपराध में कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया है।

ग्वालियर। दिनांक 09.10.2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 08/09.10.2026 की दरमियानी रात को रात्रि गस्त के दौरान थाना झॉसीरोड़ पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक ग्रे रंग की कार में एक व्यक्ति नशे जैसी हालत में अपने पास पिस्टल रखे हुए किसी वारदात की फिराक नीडम पुल के नीचे कार में बैठा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना झॉसीरोड़ पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रवि भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। उक्त सूचना पर से पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान नीडम पुल के पास जाकर देखा तो नीडम पुल के नीचे एक ग्रे रंग की कार खड़ी हुई दिखी, पुलिस टीम ने कार के नजदीक जाकर देखा तो कार में एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को पकडकर तलाशी ली गई तो उसकी कमर में दाहिनी तरफ एक देशी पिस्टल खुर्सी हुई मिली, पिस्टल की मैग्जीन को निकालकर देखा तो उसमंे दो जिन्दा राउण्ड लगे हुए मिले। उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आदित्य पाराशर पुत्र सतीश पाराशर उम्र 23 साल निवासी 22/8 शान्तिविहार दर्पण कॉलौनी ठाटीपुर ग्वालियर का होना बताया।

उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, 02 जिंदा राउंड, एक ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र0- एमपी07-सीएच-9783 को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ थाना झॉसीरोड़ में अप0क्र0- 332/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध देशी पिस्टल के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उक्त आरोपी आदतन अपराधी है जिसके पूर्व में 09 अपराध अलग-अलग थानों पर दर्ज हैं एवं आरोपी थाना विश्वविद्यालय के अपराध में कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया है।

गिरफ्तार आरोपी:- आदित्य पाराशर पुत्र सतीश पाराशर उम्र 23 साल निवासी 22/8 शान्तिविहार दर्पण कॉलौनी ठाटीपुर ग्वालियर।

जप्त मशरूका:- एक देशी पिस्टल, 02 जिन्दा राउण्ड, एक स्विफ्ट डिजायर कार क्र0- एमपी07-सीएच-9783 की जप्त।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिहं यादव, प्र.आर0 प्रताप सिंह, धीरज प्रजापति, आरक्षक नीरज यादव, श्याम जाट, अंगद यादव, आर0 चालक नीरज की सराहनीय भूमिका रही।