ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मुरार पुलिस की कार्यवाही
कॉलेज जाने की बोलकर गायब हुई अपहृत लड़की को थाना मुरार पुलिस ने कैथल हरियाणा से किया दस्तयाब
ग्वालियर। 24.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी रोहित(परिवर्तित नाम) निवासी मुरार ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 07.09.2026 को सुबह करीब 09.00 बजे उसकी लड़की नीतू(परिवर्तित नाम) उम्र 21 साल कॉलेज मुरार में पढ़ने गयी थी। जो रात तक वापस घर नहीं आयी तो मैंने उसे आसपास सभी जगह एवं अपने सभी रिस्तेदारों के यहां काफी तलाश किया कहीं कोई पता नहीं चला। मुझे संदेह है कि मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0-497/26 धारा 140(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त लड़की के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देश पर थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगोली के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत लड़की की सकुशल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। दौराने तलाशी पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में अपहृत लड़की कैथल हरियाणा में देखी गई है। जिस पर से पुलिस टीम को कैथल हरियाणा रवाना किया गया। दिनांक 23.10.2026 को पुलिस द्वारा आजाद कॉलोनी सुगरमील कैथल हरियाणा से अपहृत लड़की को दस्तयाब कर ग्वालियर लाया गया। मुरार पुलिस द्वारा अपहृता के कथन उपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त लड़की को सकुशल दस्तयाब करने में थाना प्रभारी मुरार निरी0 गोविंद बल्लभ बगोली, उनि0 बहह्मानंद शर्मा, प्रआर0 हरवीर यादव, महिला आर0 मोनिक तोमर की सराहनीय भूमिका रही।
