फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों, झड़पों और स्थानीय स्तर पर लगाए गए कर्फ्यू के बीच भारतीय दूतावास ने फ्रांस में रह रहे भारतीय नागरिकों और वहां जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है.
भारतीय दूतावास ने कहा, 'हाल के घटनाक्रम और फ्रांस में लगाए गए स्थानीय कर्फ्यू को देखते हुए सतर्क रहें और सावधानी बरतें.' दूतावास ने भारतीय नागरिकों से उन जगहों पर बड़े जमावड़े और भीड़भाड़ से बचने को कहा है, जहां प्रदर्शन हो रहे हैं. साथ ही फ्रांसीसी अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है. किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक पेरिस स्थित भारतीय दूतावास से +33 6 48 34 00 63 और cons.paris@mea.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.
