पोरसा,,, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्तओं ने जवान करमवीर सिंह को पोरसा में श्रद्धांजलि देते हुए केंडल मार्च निकालकर उनका जयघोष किया, एवम उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। इस महीने जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सिपाही करमवीर सिंह शहीद हो गए। पोरसा ABVP नगर मंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि हम उनके जैसा भाई पाकर धन्य हैं. वह अपने जन्मदिन के दिन दो आतंकवादियों को मारकर शहीद हुए थे। करमवीर सिंह को पोरसा में श्रद्धांजलि देते हुए सेकड़ो ABVP कार्यकर्ताओ ने कर्मवीर सिंह जिंदाबाद के नारे लगाये। बता दे की दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सेना के जवान कर्णवीर सिंह शहीद हो गए थे. इसके बाद शहीद कर्णवीर का पार्थिव शरीर सेना द्वारा विमान से पहले यूपी के प्रयागराज और फिर सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव रामपुर बेहेलम, जिला सतना मध्य प्रदेश ले जाया गया. आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है. सभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पोरसा के कार्यकर्ता सरकार से माँग करते है, की सेना को कश्मीर में खुली छूट दी जाए, जिससे आतंकवाद का पूर्ण सफाया किया जा सके। कार्यकर्ताओ में आशीष शर्मा, अभिषेक जैन, अरविंद भदौरिया,शिवम भदौरिया, सन्दीप थापक, अतुल तोमर, गिरार्ज शर्मा,राहुल, अनिल सिकरवार,शिवांशु परमार प्रजापति,देवेश शर्मा,पवन कुमार,यशु जैन, सैकड़ो कार्यकताओं ने भाग लिया।