प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरदार पटेल को अखंड भारत का प्रणेता और देश का लौह पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि मां भारती की सेवा में सरदार पटेल का त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बड़ी प्रेरणा है।
