प्रथम मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय स्क्वाय मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप–2026 का भव्य शुभारंभ

ग्वालियर। नोबल माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भद्रौली चौराहा में प्रथम मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय स्क्वाय मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री के.पी. भदौरिया जी (पूर्व जनपद अध्यक्ष, भिंड) रहे तथा अध्यक्षता श्री मुलायम सिंह यादव जी (जिलाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, ग्वालियर) ने की।

विशिष्ट अतिथियों में श्री मनोज राजपूत (पार्षद, वार्ड क्रमांक 8), श्री अभिषेक हरसाना, श्री शक्तिराज सुनील शर्मा एवं विद्यालय संचालक श्री सुनील कुमार कुशवाह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्रीमती कामिनी पाल जी ने किया।

आयोजक मालवा स्क्वाय मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के महासचिव श्री सूरज राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी कटक, ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं आत्मरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। विद्यालय संचालक ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।