उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम पर बड़ा हादसा हो

गया है. गंगा स्नान करने आए पांच युवक गहरे पानी में डूब गए हैं. पांचों युवक एक नाव पर सवार थे. बोटिंग करते वक्त तेज आंधी आने से नाव पलट गई, इससे पांचों युवक गहरे पानी में डूब गए. जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. गंगा में डूबे पांचों युवकों का अभी तक पता नहीं चल सका है. डूबने वालों में एक

बिहार, एक मध्य प्रदेश और तीन यूपी के रहने वाले हैं. यूपी में सुल्तानपुर जिले के दो और मऊ जिले का एक युवक है. एक साथ पांच लोगों के डूबने से हड़कंप मच गया है.