इरफान अन्सारी रिपोर्टर
मीटिंग में व्यवस्था में लगे उज्जैन जिले एवम् दीगर जिलों के समस्त अधिकारी को शाही सवारी संचालन सुरक्षित एवम् सुगम तरीके से निकलने हेतु किया गया निर्देशित*
शाही सवारी मार्ग में भजन मंडलियों/वोलेंटियर्स/आकस्मिक मार्ग/ड्रेस कोड के संबंध में दिए गए विशेष निर्देश*
पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा आगामी शाही सवारी में लगे समस्त उज्जैन जिले एवं दीगर जिलो से लगे अधिकारीगण की मीटिंग ली गई जिसमें शाही सवारी मार्ग के प्रत्येक विषय बिंदु (सवारी मार्ग/इमरजेंसी मार्ग/भक्त मण्डली के आगमन एवम् प्रस्थान मार्ग व नियत समय/ शाही सवारी में मंडलियों के सम्मिलित होने का क्रम आदि)पर चर्चा की गई मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं प्रत्येक वरिष्ठ अधिकारिगण एवम् अधिकारियो से वन टू वन चर्चा की गई ।
मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निम्न दिशा निर्देश*-
शाही सवारी का मार्ग श्री महाकाल मंदिर से साय 16:00 बजे से प्रारंभ होकर कोट मोहल्ला -गुदरी चौराहा -बक्शी बाजार -कहारवाड़ी हरसिद्धि पाल -रामानुज कोट- रामघाट -गणगौर दरवाजा- कार्तिक चौक- सत्यनारायण मंदिर- ढाबा रोड- कमरी मार्ग -टंकी चौक- तेलीवाड़ा - कंठाल चौराहा- सती गेट- छत्री चौक- गोपाल मंदिर- पटनी बाजार -गुदरी चौराहा- कोट मोहल्ला होते हुए महाकाल मंदिर पहुंचेगी।*
समस्त मंडलियों के आयोजको, संचालको एवं सदस्यों का त्रिवेणी पार्किंग में निर्धारित समय (12:00 PM से 02:00 PM बजे तक) पर उपस्थित होना अनिवार्य है !
*समस्त भक्त मंडलियों का आगमन रूट हरी फाटक, जंतर मंतर ,लाल पुल के नीचे से, नरसिंह घाट टर्निग , जयसिंह पुरा होकर इंटरप्रिटेशन (त्रिवेणी संग्रहालय) पार्किंग स्थल पर क्रमबद्ध होकर समय पर हरी फाटक टी से सवारी मार्ग में प्रवेश कराया जाएगा समस्त भक्त मंडली या समय का विशेष ध्यान रखेंगे एवं पुलिस व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।*
प्रत्येक मंडली में *05 वॉलिंटियर्स* उपलब्ध रहेंगे तथा समस्त वोलेंटियर्स को एक निर्धारित ड्रेस कोड किया गया है , वे सभी निर्धारित ड्रेस कोड में रहेंगे ।
सवारी रस्सा पार्टी में प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को एक रंग विशेष पट्टा (फ्लैग) विभिन्नता हेतु दिया गया है इसके पर कोई भी व्यक्ति रसा पार्टी में प्रवेश नहीं करेगा*
प्रत्येक मंडली में 30 से 50 सदस्य शामिल होंगे तथा मंडली में अधिक उम्र दराज व्यक्ति शामिल नहीं होंगे।
प्रत्येक व्यवस्था पॉइंट पर पूर्व से एंटी सेबोटास चेकिंग किया जाना सुनिश्चित किया जावे।
संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु या गतिविधि के दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाने या शांतिदूत हेल्पलाइन नंबर (7049119001) पर सूचित किया जावेगा।
यातायात व्यवस्था निर्देश
हरी फाटक चौराहे से दर्शनार्थियों के समस्त प्रकार के वाहन जंतर मंतर होकर लाल पुल के नीचे से कर्कराज, ठाकुर भील समाज एवम् श्री वाटिका पार्किंग में वाहन पार्क कर दर्शन हेतु महाकाल मंदिर के प्रवेश करेंगे।
हरिफाटक t से बेगमबाग की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
बेगमबाग टर्निंग से यादव धर्मशाला तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें।
