पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन

ग्राम दतोदा रविदास बस्ती में हमले के बाद समाजजनो ने अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में इंदौर देहात पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह बिरदे को ज्ञापन दिया ..

◻️ दलित परिवार के पीड़ित लोग जो हमले में घायल हुए है उन्हीं के खिलाफ़ दबंगों द्वारा सिमरोल थाने पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई

इस झूठी एफआईआर के खिलाफ़ सभी रविदास समाजजन एकत्रित होकर ग्रामीण एसपी को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।

◻️ छतिपूर्ति के लिए प्रशासन द्वारा आर्थिक मुआवजा तुरंत प्रभाव से दिलवाने बाबत

पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच कर फरियादी को आरोपी किस तरह से बनाया और आरोपियों को किस तरह बचा कर दलित पीड़ितों के उपर क्रोस एफआईआर दर्ज की गई..

मामले की जल्द से जल्द जांच कर आरोपियों पर दंडात्मक कार्रवाई करे अन्यथा प्रदेश का समूचा अनुसूचित वर्ग सड़को पर उतर कर चक्का जाम कर अग्र आंदोलन करेगा ।। रिपोर्टर विजय चौहान