लोकेशन- पिनान, तहसील रेणी, जिला-अलवर, राजस्थान, दिनांक 22 मार्च 2024 रिपोर्टर प्रदीप शर्मा मोबाइल-9461275294 राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान -न्यूज़ हैडलाइन-
-समाचार विचार से- (माचाड़ीअलवर):- रैणी उपखंड क्षेत्र के पिनान नाके पर पुलिस ने कार से करीब 03 लाख से अधिक की नगदी जप्त की है।व लोकसभा चुनाव के मध्यनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अवैध शराब,कैश एवं तस्करी की रोकथाम के लिए दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के मध्य पिनान नाका पर नाकेबंदी एवं सघन चेकिंग अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस टीम ने एक कार से तीन लाख आठ हजार पांच सौ रुपये की नगदी सहित वाहन जप्त किया है। थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया कि पिनान नाके पर नाकेबंदी के दौरान दिल्ली की ओर से आ रही कार की तलाशी लेने पर तीन लाख आठ हजार पांच सौ रुपये की नगद राशि बरामद की गई।चालक से पूछताछ के दौरान सन्तोषजनक जवाब नही दिया। इस पर उक्त राशि को चुनाव के दौरान वितरण होने का अंदेशा होने पर राशि सहित वाहन को जप्त कर लिया है। मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा को यह जानकारी महेंद्र मीणा द्वारा दी गई।

