पुराना बस स्टैंड पर यादव भोजनालय के धुएं से बढ़ रहा वायु प्रदूषण, राहगीरों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा!

ग्वालियर। शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित यादव भोजनालय से उठने वाला भारी धुआं आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समस्या पैदा कर रहा है। भोजनालय से लगातार निकलता धुआं आसपास के वातावरण में फैल रहा है, जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय स्तर पर उठ रहे इस मुद्दे ने एक बार फिर शहर में वायु प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में भोजनालय से निकलने वाले धुएं पर नियंत्रण जरूरी है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर भोजनालय से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित करने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं? क्या यहां उचित चिमनी और धुआं नियंत्रण प्रणाली लगाई गई है? क्या संबंधित विभाग द्वारा इस मामले का निरीक्षण किया गया है?

अब देखना होगा कि नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।