राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, अमित शुक्ला ने किया स्वागत
पूर्व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शेखर खत्री सहित कपिल छतवानी, मोहित रजक और रियाज अहमद ने ली कांग्रेस की सदस्यता, शहर कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद
कटनी। कांग्रेस की विचारधारा, लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के संकल्प से प्रभावित होकर कटनी में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस से जुड़ने वालों में वार्ड क्रमांक 40 से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी शेखर खत्री, कपिल छतवानी, मोहित रजक और रियाज अहमद (BAMS, D.Pharm) शामिल हैं। राहुल गांधी की विचारधारा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर इन सभी ने पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।
युवाओं के जुड़ने से संगठन को मिलेगी नई ताकत
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और विचारों को सम्मान देती है। युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनहित के मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवागत सदस्य कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
जनहित के मुद्दों पर सक्रियता का संकल्प
कांग्रेस में नए सदस्यों के शामिल होने को शहर में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उसकी सक्रियता बढ़ेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर की ओर से सभी नवागत सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
